Ghansyam Sharma / Wed, Sep 17, 2025 / Post views : 160
कोण्डागांव। पत्रिका लुक ( सरला यादव)
अंगीकार 2025 के तहत PMAY 2.0 के 01 वर्ष पूर्ण होने पर नगर पालिका परिषद कोण्डागांव के सभा कक्ष में आवास दिवस का कार्यक्रम किया गया, जिसमें मुख्यमंत्री विष्णु देव साय एवं विभागीय मंत्री उपमुख्यमंत्री अरुण साव द्वारा आवास दिवस का रायपुर से राज्य स्तरीय वर्चुअल कार्यक्रम का लाइव प्रसारण किया गया, जिसमें नगर पालिका परिषद कोंडागांव के सभा कक्ष में अध्यक्ष नरपति पटेल, नगर पालिका परिषद, उपाध्यक्ष जसकेतु उसेंडी एवं मुख्य नगरपालिका अधिकारी दिनेश डे एवं समस्त पाषर्दगण एवं हितग्राहीगण के उपस्थिति में कार्यक्रम सम्पन्न किया गया। अंगीकार 2025 अभियान का उद्देश्य PMAY 2.0 के बारे में जागरूकता बढ़ाना नए हितग्राहियों का आवेदनों की तीव्रता से स्वीकृत करना तथा पूर्व स्वीकृत आवासों को शीघ्रतापूर्वक पूर्ण कराना है। साथ ही यह अभियान समुदाय आधारित सक्रिय भागीदारी लक्षण संवाद और भारत सरकार के अन्य योजनाओं को समन्वय को बढ़ावा देगा। अंगीकार 2025 अभियान का लक्ष्य पीएम सूर्य घर मुक्त बिजली योजना का लाभ भी पीएमएवायु लाभार्थियों तक पहुंचाना है। PMAY 2.0 में चिन्हित विशेष लक्षित समूह की आवश्यक आवश्यकताओं को प्राथमिकता देने का है। इस योजना के तहत ऐसे हितग्राही जो PMAY 1.0 के पूर्ण आवास के हितग्राहियों को अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष के द्वारा पूर्णता प्रमाण पत्र सहित चाबी वितरण किया गया एवं नवीन प्रधानमंत्री आवास योजना 2.0 के लाभार्थी हितग्राहियों को भवन अनुज्ञा की प्रति वितरण किया गया। यह योजना 17 से 27 सितंबर तक प्रथम चरण में अलग-अलग शिविर के माध्यम से आयोजित की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन