Ghansyam Sharma / Tue, Aug 12, 2025 / Post views : 182
कोण्डागांव। पत्रिका लुक
प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) दहीकोंगा क्लस्टर के अंतर्गत कार्यरत आवास मित्रों ने मंगलवार को कलेक्टर जनदर्शन में पहुंचकर नौ माह से लंबित मानदेय भुगतान की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा।
आवास मित्रों ने बताया कि उन्हें 07 अक्टूबर 2024 को नियुक्त किया गया था। नियुक्ति के बाद से लगातार कार्य करने के बावजूद अब तक मानदेय का भुगतान नहीं हुआ है। योजना के तहत प्रति माह 1000 रुपये की दर से 300 दिन के 300 आवास पूर्ण और 400 दिन तक के कार्य लक्ष्य के अनुसार भुगतान किया जाना था, लेकिन अब तक मानदेय की राशि नहीं मिल पाई।
आवास मित्रों का कहना है कि पोर्टल के माध्यम से मॉनिटरिंग कार्य का निर्देश दिया गया था, जिसकी प्रक्रिया पूरी करने के बाद भी मानदेय नहीं दिया जा रहा है। इससे उनकी आर्थिक स्थिति लगातार कमजोर हो रही है और वे मानसिक तनाव झेल रहे हैं।
उन्होंने जिला प्रशासन से शीघ्र मानदेय जारी करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन