Ghansyam Sharma / Sun, Sep 7, 2025 / Post views : 168
फरसगांव। पत्रिका लुक (नरेंद्र सेठिया)
एक बार फिर इंसानियत को झकझोर देने वाला मामला सामने आया है। फरसगांव थाना क्षेत्र में बीते एक सप्ताह के भीतर दूसरी बार नाबालिक बालिका से दुष्कर्म का अपराध दर्ज किया गया है।
सूत्रों से जानकारी के अनुसार, आरोपी युवक ने इंस्टाग्राम के जरिए नाबालिक से दोस्ती कर शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण किया। इस दौरान पीड़िता 8 माह की गर्भवती हो गई। घटना की जानकारी सामने आने पर पीड़िता का परिवार ने फरसगांव थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई।
पुलिस ने मामला कायम कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन