Ghansyam Sharma / Thu, Sep 18, 2025 / Post views : 201
दुःखद समचार
कोण्डागांव। पत्रिका लुक
बांसकोट चौकी अंतर्गत ग्राम धामनपुरी में गुरुवार को एक दर्दनाक घटना सामने आई। गांव से करीब दो किलोमीटर दूर खेत में एक ही पेड़ पर युवक और नाबालिग युवती का शव लटकता मिला। युवती ने कपड़े से तो युवक ने दुपट्टा के सहारे फांसी लगाई।
स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक तौर पर इस घटना के पीछे प्रेम प्रसंग की आशंका जताई जा रही है। पुलिस ने आसपास के ग्रामीणों से पूछताछ शुरू कर दी है।
गांव में इस घटना से सनसनी फैल गई है। लोग इसे आत्महत्या मान रहे हैं, हालांकि पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और परिजनों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन