Ghansyam Sharma / Thu, Oct 16, 2025 / Post views : 168
विश्रामपुरी । पत्रिका लुक ( नरेंद्र सेठिया)
केशकाल विधानसभा क्षेत्र के माननीय विधायक नीलकंठ टेकाम के करकमलों से आज विश्रामपुरी क्षेत्र में अनेक विकासपरक कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। ग्रामीण अंचलों में शिक्षा, सड़क और सामुदायिक सुविधाओं को सुदृढ़ करने की दिशा में यह कार्यक्रम विकास की नई सौगात लेकर आया।
कार्यक्रम की शुरुआत पूर्वान्ह 11:00 बजे नवीन 50 सीटर कन्या छात्रावास, विश्रामपुरी के लोकार्पण से हुई। तत्पश्चात 11:40 बजे विश्रामपुरी (अ) में नवीन ग्राम पंचायत भवन का लोकार्पण किया गया। इसके बाद 12:00 बजे विश्रामपुरी (ब) में कांशीराम उसेंडी घर से आयतुराम चक्रधारी घर तक सीसी रोड निर्माण कार्य का भूमिपूजन सम्पन्न हुआ।
इसके उपरांत 12:20 बजे विश्रामपुरी स्थित शिव मंदिर परिसर में गायत्री प्रज्ञा सामुदायिक भवन का भूमिपूजन सम्पन्न हुआ, जो ग्रामवासियों के लिए एक महत्वपूर्ण सामाजिक स्थल के रूप में विकसित होगा। कार्यक्रम का समापन 12:30 बजे विश्रामपुरी (ब) में नवीन ग्राम पंचायत भवन के लोकार्पण के साथ हुआ।
इस अवसर पर क्षेत्रवासियों ने विधायक नीलकंठ टेकाम का भव्य स्वागत किया और विकास की इन योजनाओं को क्षेत्र के लिए एक बड़ी सौगात बताया।
अपने उद्बोधन में विधायक ने कहा –
“ग्रामीण अंचलों के सर्वांगीण विकास के लिए हर स्तर पर कार्य जारी है। हमारी प्राथमिकता है कि शिक्षा, सड़क और सामुदायिक सुविधाओं से गांव आत्मनिर्भर बनें।”
इस कार्यक्रम में पूर्व विधायक एवं भाजपा जिलाध्यक्ष सेवकराम नेताम की विशेष उपस्थिति रही। साथ ही भाजपा के सभी ज्येष्ठ-श्रेष्ठ पदाधिकारी, कार्यकर्ता, सरपंच, वार्डपंच, पटेल, गायता, पुजारी सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।
गांववासियों ने विकास की इन सौगातों को लेकर हर्ष व्यक्त किया और विधायक नीलकंठ टेकाम के प्रति आभार जताया, जिन्होंने अपने प्रयासों से क्षेत्र में प्रगति और परिवर्तन की नई दिशा प्रदान की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन