Ghansyam Sharma / Fri, Oct 17, 2025 / Post views : 188
कोण्डागांव।पत्रिका लुक
नगर पालिका अध्यक्ष नरपति पटेल एवं उपाध्यक्ष जसकेतु उसेंडी के नेतृत्व में नगर पालिका क्षेत्र में एक ओर जहाँ स्वच्छता अभियान लगातार जारी है, वहीं दूसरी ओर पालिका क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले विद्यालयों का भी निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान अध्यक्ष और उपाध्यक्ष ने विद्यालयों की साफ-सफाई, शिक्षण व्यवस्था तथा मध्यान्ह भोजन की गुणवत्ता की जानकारी ली। विद्यार्थियों से सीधे बातचीत कर उन्होंने भोजन की गुणवत्ता और स्कूल की आवश्यकताओं के संबंध में जानकारी प्राप्त की।
अध्यक्ष श्री पटेल ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जिन विद्यालयों के भवन जर्जर अवस्था में हैं, उनकी शीघ्र मरम्मत करवाई जाए। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों की सुरक्षा सर्वोपरि है और पालिका प्रशासन शिक्षा की गुणवत्ता में किसी प्रकार की कमी नहीं रहने देगा।
उपाध्यक्ष श्री उसेंडी ने कहा कि नगर पालिका का उद्देश्य है कि “नगर स्वच्छ, सुंदर और शिक्षित बने।” इसके लिए सभी विभागों को मिलजुलकर कार्य करना होगा ताकि नागरिकों को स्वच्छ और सुरक्षित वातावरण मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन