Ghansyam Sharma / Fri, Sep 11, 2026 / Post views : 87
कोण्डागांव। पत्रिका लुक
प्रभारी सचिव बसव राजू एस. ने शुक्रवार को जिले का दौरा कर विभिन्न विकास एवं निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया। इस दौरान कलेक्टर नूपुर राशि पन्ना भी मौजूद रहीं। प्रभारी सचिव ने अधिकारियों से कार्यों की प्रगति की जानकारी लेते हुए निर्धारित समय-सीमा में गुणवत्तापूर्ण कार्य पूरा करने के निर्देश दिए।
केशकाल नगर में उन्होंने निर्माणाधीन लाइब्रेरी का निरीक्षण किया। इसके बाद केशकाल बायपास मार्ग का जायजा लेकर सड़क निर्माण कार्य को गुणवत्ता के साथ समय पर पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने राजस्व विभाग द्वारा संचालित डिजिटल क्रॉप सर्वे (डीसीएस) कार्य की भी जानकारी ली और सर्वे को निर्धारित समय-सीमा में पूरा करने कहा।
जामगांव में निर्माणाधीन 132/33 केवी विद्युत सबस्टेशन का निरीक्षण करते हुए उन्होंने लंबित कार्यों को शीघ्र पूरा कर अक्टूबर तक सबस्टेशन शुरू करने के निर्देश दिए।
प्रभारी सचिव ने बहीगांव में विकसित भारत जी-रामजी (वीबीजी-रामजी) योजना के तहत निर्माणाधीन मुक्तिधाम का भी निरीक्षण किया। उन्होंने योजना के तहत जल संरक्षण और पौधारोपण जैसे कार्यों को प्राथमिकता देने तथा उनका प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
दौरे के दौरान जिला पंचायत सीईओ अविनाश भोई, केशकाल एसडीएम आकांक्षा नायक सहित संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन