Ghansyam Sharma / Fri, Sep 11, 2026 / Post views : 51
कोण्डागांव। पत्रिका लुक
विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस के अवसर पर जिले में 7 से 12 सितंबर तक आत्महत्या रोकथाम जागरूकता सप्ताह मनाया जा रहा है। इसी क्रम में 11 सितंबर को शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बड़ेकनेरा में आत्महत्या रोकथाम एवं मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में विद्यार्थियों को आत्महत्या के संभावित कारणों, जोखिम के संकेतों और रोकथाम के उपायों की जानकारी दी गई। मानसिक स्वास्थ्य टीम ने विद्यार्थियों को मानसिक परेशानी को पहचानने, समय पर मदद लेने और जरूरतमंद व्यक्ति से संवाद कर उसे भावनात्मक सहयोग देने के महत्व के बारे में बताया।
क्लिनिकल साइकोलॉजिस्ट मधु बघेल, साइकेट्रिक नर्स दिव्यांशु चौधरी और साइकेट्रिक सोशल वर्कर वीरेंद्र केला ने विद्यार्थियों से संवाद करते हुए मानसिक स्वास्थ्य से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां साझा कीं।
इस वर्ष जागरूकता अभियान की थीम “Changing the Narrative on Suicide”और “Call to Action: Start the Conversation” रखी गई है। कार्यक्रम का उद्देश्य आत्महत्या जैसे संवेदनशील विषय पर खुलकर बातचीत को बढ़ावा देना और मानसिक परेशानी से जूझ रहे लोगों को समय पर सहायता लेने के लिए प्रेरित करना रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन