Ghansyam Sharma / Wed, Sep 10, 2025 / Post views : 165
केशकाल। पत्रिका लुक ( नरेंद्र सेठिया)
वन मंत्री केदार कश्यप पर कांग्रेस द्वारा लगाए गए मारपीट के आरोपों को भाजपा ने निराधार और हास्यास्पद बताया है। भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के जिला संयोजक राजकिशोर राठी ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा कि कांग्रेस के पास जनता के सामने रखने के लिए न तो कोई ठोस मुद्दा है और न ही विकास का एजेंडा। इसी कारण वह बार-बार झूठे आरोपों का सहारा लेकर नकारात्मक राजनीति कर रही है।
राठी ने कहा कि मंत्री कश्यप ने अपने राजनीतिक जीवन में हमेशा ईमानदारी और पारदर्शिता को प्राथमिकता दी है। बस्तर समेत पूरे प्रदेश में उन्होंने युवाओं, किसानों और महिलाओं के लिए कल्याणकारी योजनाओं का क्रियान्वयन कर विकास को गति दी है। उनकी बढ़ती लोकप्रियता से घबराकर कांग्रेस षड्यंत्र और अफवाह फैलाने का काम कर रही है।
उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस जनता को गुमराह कर रही है और लोकतंत्र से माफी मांगनी चाहिए। राठी ने कहा कि बस्तर से कांग्रेस का सफाया होना इस बात का प्रमाण है कि वह अपनी राजनीतिक जमीन खो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन