Ghansyam Sharma / Sat, Sep 13, 2025 / Post views : 164
दुःखद समाचार
बड़ेराजपुर। पत्रिका लुक ( नरेंद्र सेठिया)
बांसकोट थाना क्षेत्र के ग्राम किबरा में शनिवार को एक युवक का शव पेड़ पर लटका हुआ मिला। मृतक की पहचान रमेश मरकाम पिता पुनौव राम मरकाम (उम्र 25 वर्ष) के रूप में हुई है। घटना की सूचना ग्रामीणों ने तुरंत पुलिस को दी, जिसके बाद बांसकोट पुलिस मौके पर पहुँचे। पुलिस ने शव को पेड़ से उतरवाकर कब्जे में लिया और पंचनामा की कार्रवाई करते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेजा। प्राथमिक जांच में मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है, हालांकि अभी तक इसके पीछे की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है। अचानक हुई इस घटना से परिवार और गांव के लोग गहरे सदमे में हैं।
पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों की पुष्टि हो पाएगी। वहीं पुलिस आसपास के लोगों और परिजनों से पूछताछ कर रही है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि आखिर युवक ने यह कदम क्यों उठाया।
ग्राम में इस घटना को लेकर शोक का माहौल है। पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन