Ghansyam Sharma / Fri, Jul 18, 2025 / Post views : 193
कोण्डागांव। पत्रिका लुक
जिले में मादक पदार्थों की तस्करी रोकने के लिए कोण्डागांव पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए गांजा तस्करी के आरोपी को धरदबोचा। आरोपी कृष्णा साहू, उम्र 35 वर्ष, निवासी बाजारपारा कोण्डागांव को बिना नंबर की होण्डा साइन मोटरसाइकिल में 2.484 किलोग्राम गांजा के साथ पकड़ा गया। गांजे की कीमत लगभग ₹25,000 एवं मोटरसाइकिल की कीमत ₹50,000 बताई गई है। कुल ₹75,000 की सामग्री जब्त की गई।
पुलिस अधीक्षक वाय. अक्षय कुमार के निर्देश पर अति. पुलिस अधीक्षक कौशलेन्द्र देव पटेल एवं एसडीओपी रूपेश कुमार के मार्गदर्शन में यह कार्रवाई की गई। मुखबिर की सूचना पर डोगरीपारा चौक में नाकाबंदी कर चेकिंग की जा रही थी, इसी दौरान आरोपी को पकड़ा गया। तलाशी में बाइक की अगली सीट के नीचे बोरी में गांजा बरामद हुआ।
आरोपी के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट की धारा 20(ख) के तहत मामला दर्ज कर उसे जेल भेज दिया गया। कार्रवाई में निरीक्षक सौरभ उपाध्याय, उप निरीक्षक शशिभूषण पटेल, सहायक उपनिरीक्षक चिंताराम ध्रुव सहित साइबर सेल की टीम की अहम भूमिका रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन