Ghansyam Sharma / Tue, Aug 12, 2025 / Post views : 196
कोण्डागांव। पत्रिका लुक
जिले के ग्राम कोकोङी में स्थित माँ दंतेश्वरी मक्का प्रसंस्करण प्लांट के खिलाफ मंगलवार की सुबह ही स्थानीय ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। ग्रामीणों ने प्लांट के मुख्य द्वार पर एकत्र होकर घेराव किया । उनका आरोप है कि प्लांट से निकलने वाली तीखी दुर्गंध (बदबू) और दूषित पानी के कारण आसपास का वातावरण दूषित हो रहा है, और प्लांट से निकलने वाला गंदे पानी से फसल भी बर्बाद हो रही है।
ग्रामीणों ने बताया कि वे पूर्व भी इस विषय में उद्योग मंत्री को ज्ञापन सौंप चुके हैं, लेकिन अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। कई बार शिकायत के बावजूद प्रदूषण नियंत्रण से जुड़ी मशीनें या तकनीक लागू नहीं की गईं। उनका कहना है कि प्लांट के अपशिष्ट न केवल हवा बल्कि आसपास के जल स्रोतों को भी प्रभावित कर रहे हैं।
सूचना मिलते ही कोंडागांव एसडीएम और पुलिस मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों से बातचीत कर शांतिपूर्वक समाधान निकालने का प्रयास के साथ ही समझाई ढ़ी जा रही है।
विरोध प्रदर्शन को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था के तहत भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया। मौके पर पुलिस अधिकारी लगातार निगरानी रखे हुए हैं ताकि किसी तरह की अप्रिय घटना न हो।
ग्रामीणों का कहना है कि यदि जल्द ही समस्या का समाधान नहीं हुआ तो वे प्लांट के स्थायी बंदी की मांग को लेकर उग्र आंदोलन करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन