Ghansyam Sharma / Tue, Jul 29, 2025 / Post views : 175
माओवादियों की शहादत सप्ताह पर सुरक्षा बलों की बड़ी कार्रवाई
बीजापुर। पत्रिका लुक (अनिल जंगम)
माओवादियों की शहादत सप्ताह के दौरान सुरक्षा बलों ने नक्सल विरोधी अभियान में अहम सफलता हासिल की है। थाना जांगला क्षेत्र के कोटमेटा, इदेर और इंगुम के जंगलों में संयुक्त सर्च ऑपरेशन चलाकर जवानों ने चार माओवादी स्मारकों को ध्वस्त कर दिया।
जानकारी के अनुसार, थाना जांगला, भैरमगढ़ पुलिस व केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) की 214वीं बटालियन की टीम विगत दो दिनों से सघन तलाशी अभियान चला रही थी। इस दौरान इंद्रावती नदी किनारे बने तीन स्मारक और कोटमेटा गांव में निर्मित एक स्मारक को नष्ट किया गया।
सुरक्षा बलों ने स्मारकों पर बने मंच और सभा स्थलों को भी तोड़ दिया, जिनका उपयोग माओवादी अपनी विचारधारा प्रचारित करने में करते थे। यह कार्रवाई माओवादी प्रतीकों व गतिविधियों पर सीधा प्रहार मानी जा रही है।
प्रशासन का कहना है कि यह कदम क्षेत्र में शांति बहाली और माओवादियों के प्रभाव को खत्म करने की दिशा में महत्वपूर्ण है। जिले में नक्सल विरोधी कार्रवाई लगातार तेज़ी से जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन