Ghansyam Sharma / Thu, Aug 14, 2025 / Post views : 161
बीजापुर पत्रिका लुक
बीजापुर जिले में सुरक्षा बलों ने माओवादी विरोधी बड़ी कार्रवाई की है। थाना पामेड़ क्षेत्र के उड़तामल्ला जंगल में माओवादियों का स्मारक ध्वस्त किया गया। वहीं थाना तर्रेम क्षेत्र के कोमटपल्ली जंगल में सर्चिंग के दौरान भरमार बंदूक,
बीजीएल राउंड, विस्फोटक सामग्री, प्रेशर कुकर, आरी ब्लेड, स्पीकर समेत भारी मात्रा में नक्सली सामान बरामद हुआ। इस संयुक्त कार्रवाई में कोबरा, केरिपु और जिला बल की टीमें शामिल रहीं। कार्रवाई से क्षेत्र में सक्रिय माओवादी नेटवर्क को बड़ा झटका लगा है। फिलहाल सुरक्षाबल इलाके में गश्त और सर्चिंग अभियान जारी रखे हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन