Ghansyam Sharma / Wed, Aug 13, 2025 / Post views : 171
कोण्डागांव । पत्रिका लुक ( सरला यादव)
जिले में 15 अगस्त को आयोजित होने वाले स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियों के तहत बुधवार को स्टेडियम ग्राउंड में अंतिम रिहर्सल आयोजित किया गया। इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ, कलेक्टर नूपुर राशि पन्ना एवं पुलिस अधीक्षक ने मुख्य अतिथि की भूमिका निभाते हुए परेड की सलामी ली और पूरे कार्यक्रम का अवलोकन किया। रिहर्सल के दौरान स्कूली बच्चों और सांस्कृतिक दलों ने मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। परेड में पुलिस बल, एनसीसी कैडेट्स, स्काउट-गाइड और विभिन्न शैक्षणिक संस्थानों के छात्र-छात्राओं ने अनुशासित मार्चपास्ट कर आकर्षण का केंद्र बने।
जिला कलेक्टर नूपुर राशि पन्ना ने इस अवसर पर नशा मुक्ति अभियान के अंतर्गत सभी उपस्थित जनों को शपथ दिलाई। उन्होंने कहा कि नशा समाज और युवाओं के भविष्य को नुकसान पहुंचाता है, इसलिए सभी को इससे दूर रहना चाहिए और अन्य लोगों को भी जागरूक करना चाहिए।
कार्यक्रम में विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी, स्कूली बच्चे, अभिभावक एवं नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। रिहर्सल के सफल आयोजन के साथ ही स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां लगभग पूर्ण मानी जा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन