Ghansyam Sharma / Mon, Aug 18, 2025 / Post views : 217
गरीब व ग्रामीण बच्चों के सपनों को पंख दे रही है जीवन दिशा अकादमी
कोण्डागांव। पत्रिका लुक
एक वर्ष पूर्व प्रारंभ हुई जीवन दिशा अकादमी द्वारा निःशुल्क प्रशिक्षण का सकारात्मक परिणाम सामने आया है। अकादमी में प्रशिक्षण प्राप्त 86 प्रतिभागियों में से 40 ने नगर सेना की भर्ती परीक्षा दी थी, जिनमें अब तक 14 का चयन हो चुका है। वहीं कुछ अभ्यर्थियों का परिणाम अभी आना शेष है, जिससे और बच्चों के चयन की संभावना है।
इस उपलब्धि के उपलक्ष्य में सम्मान कार्यक्रम फॉरेस्ट सरगी गार्डन में संपन्न हुआ। मुख्य अतिथि बस्तर प्राधिकरण उपाध्यक्ष एवं कोण्डागांव विधायक सुश्री लता उसेंडी और नगर पालिका अध्यक्ष नरपति पटेल रहे। उन्होंने चयनित बच्चों को माला पहनाकर, शाल व श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। साथ ही बच्चों को प्रोत्साहित करते हुए आगे भी मेहनत जारी रखने की प्रेरणा दी।
कार्यक्रम में पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष दीपेश अरोरा, आर.के. जैन, पार्षद सकाराम, सीतामणी, हर्ष, विनय राज, मनोहर साहू तथा नगर पालिका अधिकारी दिनेश डे सहित बड़ी संख्या में आम नागरिक उपस्थित रहे।
प्रशिक्षकों राजेन्द्र शर्मा, विमल कुमार साहू और पुरुषोत्तम कुमार ने बताया कि बच्चों ने कठिन परिश्रम और अनुशासन से यह सफलता पाई है। चयनित प्रतिभागियों में निशा दीवान, यमुना कश्यप, देवकी चौहान, सरिता नेताम, प्रमिला मंडावी, गायत्री कोर्राम, गायत्री पोयाम, जागेश्वरी मरकाम, रुकुमणि सोरी, लक्ष्मी उश्के, कविता मंगवी, सोमारी नेताम, रविला बघेल और रिमझिम देवागन शामिल हैं।
गौरतलब है कि भूतपूर्व सैनिकों के मार्गदर्शन में जीवन दिशा अकादमी कोण्डागांव द्वारा युवाओं को पुलिस भर्ती, आर्मी, नेवी, एयर फोर्स, एसएसबी, सीआरपीएफ, बीएसएफ, आईटीबीपी, छत्तीसगढ़ पुलिस और फॉरेस्ट पुलिस जैसी भर्तियों के लिए निःशुल्क फिजिकल प्रशिक्षण उपलब्ध कराया जाता है।
मुख्य अतिथि लता उसेंडी व नरपति पटेल ने अकादमी की टीम को इस सराहनीय कार्य के लिए बधाई दी और कहा कि ऐसी संस्थाएं युवाओं के सपनों को पंख देने का काम कर रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन