Ghansyam Sharma / Sun, Oct 19, 2025 / Post views : 212
बाइक सवार युवकों को बचाने के चक्कर में ट्रक से भिड़ी ट्रक, चालक 1 घंटे तक फंसा रहा केबिन में
फरसगांव। पत्रिका लुक
नेशनल हाइवे 30 पर फरसगांव थाना क्षेत्र के बड़ेडोंगर चौक के पास आज एक बड़ा हादसा टल गया। जानकारी के अनुसार, एक बाइक पर सवार दो युवकों को बचाने के प्रयास में एक ट्रक ने आगे जा रही दूसरी ट्रक को पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि पीछे वाली ट्रक का चालक केबिन में फंस गया।
घटना की सूचना मिलते ही फरसगांव पुलिस मौके पर पहुँची और स्थानीय लोगों की मदद से करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद ट्रक चालक को सुरक्षित बाहर निकाला गया। गनीमत रही कि इस हादसे में किसी की जान नहीं गई।
बताया जा रहा है कि दोनों ट्रक और बाइक एक ही दिशा में जा रहे थे। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन