Ghansyam Sharma / Sat, Sep 13, 2025 / Post views : 178
कोण्डागांव। पत्रिका लुक
भाजपा अटल सदन कोण्डागांव में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस 17 सितंबर से 2अक्टूबर गांधी जयंती तक मनाने हेतु उत्तर मंडल कि बैठक सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम का प्रभारी मनोज जैन उतर मंडल के प्रभारी जितेंद्र सुराना जिला पंचायत की अध्यक्ष श्रीमति रीता सोरी,मंडल अध्यक्ष धन्जू मरकाम जिला पंचायत सदस्य नंदलाल राठौर के उपस्थिति में सम्पन्न हुई
मनोज जैन ने कहा है कि प्रत्येक वर्ग सेवा एवं सामाजिक कार्यक्रमो के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिवस 17 सितंबर से 2 अक्टूबर गांधी जयंती तक सेवा पखवाड़ा के रूप में हम मनाते है , हम सब को मिलकर सेवा के रूप में रक्त दान कर,मां के नाम पेड़,सासंद खेल महोत्सव, स्वच्छता के रूप में मनाना हैं अतः एक दिवसीय मंडल स्तरीय " सेवा पखवाड़ा " कार्यशाला आयोजित की गई है । इस बैठक में मुख्य रूप से दिलीप दिवान, मीनू कोर्राम, महेंद्र पांडे,मोती पांडे, महेंद्र नेताम, कुंती नेताम, कमला साहू, आसमान नेताम, जगन्नात मानिकपुरी, हीरा नेताम, नरेंद्र, अमिताभ विश्वकर्मा, राज बिहारी, लक्की यादव, मेंशन नेताम, उपस्थित रहे l
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन