Ghansyam Sharma / Wed, Aug 27, 2025 / Post views : 217
कोण्डागांव। पत्रिका लुक
प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) अंतर्गत जिले में कार्यरत 130 आवास मित्रों ने मंगलवार को कलेक्टर जनदर्शन में ज्ञापन सौंपा। उन्होंने आरोप लगाया कि पंचायतों में उनके कार्य को रोजगार सहायकों को दिया जा रहा है, जबकि आवास मित्रों की वेटिंग लिस्ट से चयन प्रक्रिया अभी बाकी है। उनका कहना है कि यदि रोजगार सहायकों को ही कार्य दे दिया जाएगा तो आवास मित्रों की भूमिका और योजना का संचालन प्रभावित होगा।
साथ ही उन्होंने नौ माह से लंबित मानदेय भुगतान की समस्या उठाई। मित्रों का कहना है कि उन्हें 07 अक्टूबर 2024 को नियुक्त किया गया था और लगातार कार्य करने के बावजूद अब तक मानदेय नहीं मिला है। पोर्टल के माध्यम से मॉनिटरिंग कार्य पूरा करने के बाद भी राशि लंबित रहने से उनकी आर्थिक स्थिति बिगड़ रही है। 
आवास मित्रों की प्रमुख मांगें
देखें वीडियो---
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन