Ghansyam Sharma / Tue, Jul 1, 2025 / Post views : 182
कोण्डागांव। पत्रिका लुक
भारत मुक्ति मोर्चा, बहुजन क्रांति मोर्चा, राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग मोर्चा एवं राष्ट्रीय परिवर्तन मोर्चा के संयुक्त नेतृत्व में मंगलवार को राष्ट्रव्यापी भारत बंद आंदोलन के तहत कोंडागांव में भी प्रदर्शन किया गया। आंदोलन का नेतृत्व भारत मुक्ति मोर्चा के जिला संयोजक भुवन मारकंडे ने किया।
प्रदर्शनकारी दोपहर 12 बजे डॉ. भीमराव अंबेडकर कार्यालय, न्यायालय परिसर के सामने एकत्रित होकर केंद्र सरकार की नीतियों के विरोध में नारेबाजी की।
प्रदर्शन के बाद रैली के रूप में पदाधिकारी व कार्यकर्ता एसडीएम कार्यालय के पपहुंचे ओर तहसीलदार विजय प्रताप सिंह को राष्ट्रपति के नाम 6 सूत्रीय मांगों का ज्ञापन सौंपा गया।
प्रदर्शनकारियों की प्रमुख मांगे इस प्रकार रहीं:
1. ईवीएम हटाकर चुनाव बैलेट पेपर से कराए जाएं।
2. ओबीसी सहित सभी जातियों की जातिगत जनगणना तत्काल कराई जाए। 3. मूल निवासी बहुजन महापुरुषों की संसद में की गई अवमानना का विरोध। 4. बोधगया स्थित महाबोधि महाविहार को बौद्धों को वापस सौंपा जाए।
5. वक्फ संशोधन विधेयक 2025 को असंवैधानिक घोषित किया जाए । 6. धर्मांतरण के झूठे आरोपों के आधार पर ईसाई समुदाय के खिलाफ हो रहे उत्पीड़न पर रोक लगे।
इस दौरान बाबा साहब सेवा संस्था के जिलाध्यक्ष मुकेश मारकंडे, राष्ट्रीय क्रिश्चियन मोर्चा के जिला अध्यक्ष दीपक ठाकुर, मया राम नाग, गणेशराम कोर्राम, भारतलाल भोयर, साबिर खान सहित कुल 10 सदस्य उपस्थित रहे।
प्रदर्शनकारियों ने कहा कि केंद्र सरकार की नीतियाँ मूल निवासी बहुजन समाज के संवैधानिक अधिकारों की लगातार अनदेखी कर रही हैं। यह भारत बंद आंदोलन इसी सामाजिक अन्याय और लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा के लिए आयोजित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन