Ghansyam Sharma / Thu, Aug 14, 2025 / Post views : 162
कोण्डागांव। पत्रिका लुक
“हर घर तिरंगा” राष्ट्रीय अभियान की भावना के तहत ग्राम चिचाड़ी (विकासखंड बड़े राजपुर) में लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग, कोण्डागांव ने एक प्रेरणादायी जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण को राष्ट्र के विकास की नींव बताने के संदेश को आगे बढ़ाते हुए ग्रामीणों ने बड़े उत्साह और जिम्मेदारी के साथ इसमें भाग लिया।
कार्यक्रम में सिंगल यूज़ प्लास्टिक के दुष्प्रभाव, गांव की स्वच्छता का महत्व और जल स्रोतों के संरक्षण पर चर्चा हुई। सभी उपस्थित लोगों ने गांव को स्वच्छ व प्लास्टिक मुक्त बनाने, जल संसाधनों की रक्षा करने और अधिक लोगों को इस प्रयास से जोड़ने का संकल्प लिया।
गतिविधियों के अंतर्गत पंचायत भवन, स्कूल और ओवरहेड टैंक परिसर में सफाई अभियान चलाया गया। वृक्षारोपण कर हरियाली का संदेश दिया गया, वहीं दिन के अंत में जागरूकता रैली निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों ने नारे लगाकर स्वच्छता, जल संरक्षण और पर्यावरण सुरक्षा का आह्वान किया।
ग्राम सरपंच श्रीमती लोकेश्वरी चंद्रवंशी ने कहा,
गांव की स्वच्छता और हरियाली सिर्फ आज के लिए नहीं, बल्कि आने वाले कल की सुरक्षा है। यदि हम सब मिलकर प्रयास करें तो हमारा गांव स्वच्छ, सुंदर और जल-संपन्न बनकर आने वाली पीढ़ियों के लिए उदाहरण बन सकता है।
कार्यक्रम में जल जीवन मिशन, कोण्डागांव से सुहानी बक्शी, हेमलता यादव और मितलेश साहू उपस्थित रहीं।
नन्हें बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक, सभी तिरंगा हाथों में लिए कदम से कदम मिलाकर रैली में शामिल हुए।
सोत्रprokgn
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन