Ghansyam Sharma / Thu, Jul 31, 2025 / Post views : 198
मंत्री कहा -किसानों को मिलेगा बेहतर मूल्य और रोजगार के अवसर
कोण्डागांव। पत्रिका लुक
राज्य के आदिम जाति, अनुसूचित जाति, पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक विकास, कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री रामविचार नेताम गुरुवार को एक दिवसीय प्रवास पर कोंडागांव पहुंचे। समीक्षा बैठक उपरांत उन्होंने ग्राम कोकड़ी स्थित मां दंतेश्वरी मक्का प्रसंस्करण एवं विपणन सहकारी समिति मर्यादित के इथेनॉल प्लांट का निरीक्षण किया।
किसानों को मिलेगा सीधा लाभ
मंत्री नेताम ने मक्का से इथेनॉल निर्माण की प्रक्रिया देखी और प्लांट को शीघ्र पूर्ण क्षमता से प्रारंभ करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि इकाई के संचालन से किसानों को मक्का का बेहतर दाम मिलेगा और स्थानीय युवाओं को रोजगार के नए अवसर प्राप्त होंगे।
उत्पादन व विपणन व्यवस्था की समीक्षा
निरीक्षण के दौरान मंत्री ने अधिकारियों और समिति पदाधिकारियों से उत्पादन, संग्रहण और विपणन की व्यवस्थाओं की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि इस प्लांट से बस्तर अंचल की कृषि आधारित अर्थव्यवस्था को नई दिशा मिलेगी और किसानों को सीधा फायदा होगा।
जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी
इस अवसर पर बस्तर प्राधिकरण की उपाध्यक्ष एवं विधायक सुश्री लता उसेंडी, केशकाल विधायक नीलकंठ टेकाम, कलेक्टर नुपुर राशि पन्ना, जिला पंचायत सीईओ अविनाश भोई, प्लांट के मैनेजिंग डायरेक्टर विकास खन्ना, महाप्रबंधक सत्यनारायण शुक्ला सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि और समिति सदस्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन