Ghansyam Sharma / Sat, Jan 31, 2026 / Post views : 213
कोण्डागांव। पत्रिका लुक ( सरला यादव)
नगर के बंधा तालाब गार्डन में आयोजित दो दिवसीय किसान मेला एवं प्रदर्शनी जिलेभर के किसानों और आम नागरिकों के लिए आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। मेले का शुभारंभ बस्तर विकास प्राधिकरण की उपाध्यक्ष एवं कोण्डागांव विधायक सुश्री लता उसेंडी ने किया। जिले के विभिन्न विकासखंडों से बड़ी संख्या में किसान मेले में शामिल हुए।

मेले में खेती, बागवानी, पशुपालन, मत्स्य पालन एवं मुर्गी पालन से जुड़ी आधुनिक तकनीकों की जानकारी दी जा रही है। किसानों द्वारा उत्पादित सब्जी, फल, फूल एवं अन्य कृषि उत्पादों की प्रदर्शनी लगाई गई है। प्रदर्शनी का मुख्य आकर्षण ग्राम पल्ली के किसान पाखलू मरकाम द्वारा लाया गया 32 किलो वजनी देशी कद्दू रहा।
इस अवसर पर विधायक सुश्री उसेंडी ने कहा कि ऐसे आयोजन किसानों को नई तकनीक अपनाने के लिए प्रेरित करते हैं और उनकी आय बढ़ाने में सहायक होते हैं। उन्होंने जैविक खेती को बढ़ावा देने पर जोर दिया। कार्यक्रम में कलेक्टर, पुलिस अधीक्षक, नगर पालिका अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, जनप्रतिनिधि, विभागीय अधिकारी-कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में किसान उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन