Ghansyam Sharma / Tue, May 20, 2025 / Post views : 183
लोक संस्कृति का उत्सव बना देव जातरा, ग्राम कर्रारमेटा में उमड़ा आस्था का सैलाब
केशकाल । पत्रिका लुक
कर्रारमेटा, 20 मई धनोरा मंडल अंतर्गत ग्राम कर्रारमेटा में पारंपरिक देव जातरा का भव्य आयोजन संपन्न हुआ। इस अवसर पर केशकाल विधानसभा क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक माननीय नीलकंठ टेकाम मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने ग्रामवासियों की उपस्थिति में नवनिर्मित देवगुड़ी का विधिवत पूजन एवं लोकार्पण किया। विधायक टेकाम ने जिम्मेदारिन माता मंदिर के लोकार्पण के दौरान पूजा-अर्चना कर क्षेत्र की समृद्धि, शांति और खुशहाली की कामना की। इस धार्मिक एवं सांस्कृतिक अवसर पर क्षेत्र के सैकड़ों ग्रामीणजन उत्साहपूर्वक शामिल हुए।
विधायक टेकाम ने ग्रामीणों से भेंट कर उनकी समस्याएं सुनी और क्षेत्र के विकास के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई। उन्होंने कहा कि परंपरा और संस्कृति हमारी पहचान हैं, और ऐसी आयोजनों से सामाजिक एकता को बल मिलता है।
इस अवसर पर केशकाल जनपद अध्यक्ष श्रीमती नंदनी पोटाई, जनप्रतिनिधि रमेश यादव, राम यदु सहित अनेक जनप्रतिनिधि और पंचायत स्तरीय पदाधिकारी भी उपस्थित रहे। ग्रामवासियों ने अतिथियों का गर्मजोशी से स्वागत किया और देव जातरा को ऐतिहासिक बनाने में सक्रिय भागीदारी निभाई। यह आयोजन न केवल धार्मिक आस्था का प्रतीक रहा, बल्कि ग्राम कर्रारमेटा की सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित और सशक्त करने का भी माध्यम बना।
sotrapromlakeshkal
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन