Ghansyam Sharma / Fri, Aug 1, 2025 / Post views : 201
फरसगांव। पत्रिका लुक ( मो. शकील सिद्दीकी)
नेशनल हाइवे 30 पर शुक्रवार को फरसगांव थाना क्षेत्र अंतर्गत मस्सू कोकोड़ा पेट्रोल पंप के पास बड़ा सड़क हादसा हो गया। छत्तीसगढ़ राज्य शिल्प बोर्ड की अध्यक्ष एवं राज्य मंत्री दर्जा प्राप्त मोना सेन का वाहन एक बाइक से टकरा गया। इस हादसे में बाइक सवार दो लोग और मोना सेन स्वयं घायल हो गईं।
हादसे के तुरंत बाद मोना सेन ने अपनी गाड़ी से ही दोनों घायलों को फरसगांव सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां तीनों का इलाज जारी है।
घटना की जानकारी मिलते ही पूर्व धरसिवा विधायक देवजी भाई पटेल और पूर्व कवर्धा विधायक अस्पताल पहुंचे। बताया जा रहा है कि मोना सेन, पूर्व सांसद दिनेश कश्यप के पुत्र के शोक कार्यक्रम में शामिल होने फरसागुड़ा जा रही थीं, तभी यह हादसा हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन