Ghansyam Sharma / Thu, Jul 17, 2025 / Post views : 162
कोण्डागांव। पत्रिका लुक
जिले के धनोरा थाना क्षेत्र अंतर्गत चनियागांव के खोहड़ापारा में रिश्तों को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है। एक युवती ने अपने चचेरे भाइयों पर गैंगरेप और अपनी मां पर जानलेवा हमले का आरोप लगाते हुए थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, वहीं एक नाबालिग आरोपी को बाल संप्रेक्षण गृह भेजा गया है।
पीड़िता ने पुलिस को बताया कि 15 जुलाई 2025 की सुबह करीब 7:30 बजे, वह अपनी मां और बहन के साथ खेत में काम कर रही थी। उसी दौरान उसके चाचा चिंताराम और चचेरे भाई मुकेश, सुरेश और लोकेश वहां पहुंचे और झगड़ा करने लगे। पीड़िता के अनुसार, मुकेश उसे खींचकर अपने घर ले गया और दुष्कर्म किया, जबकि सुरेश ने उसका गला दबाकर पकड़े रखा और लोकेश टंगिया लेकर धमका रहा था।
जब पीड़िता की मां उसे बचाने दौड़ी, तो मुकेश ने फावड़ा से उसकी मां के सिर पर वार कर दिया, जिससे वह लहूलुहान होकर बेहोश हो गई। किसी तरह पीड़िता वहां से भाग निकली और थाने पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराई।
जिस पर महिला अधिकारी के द्वारा अपराध क्रमांक 13/2025 के तहत भारतीय न्याय संहिता की धारा 137(2), 87, 70(1), 115(2), 351(3), 109(1), एवं अनुसूचित जाति/जनजाति अत्याचार निवारण अधिनियम की धारा 3(5) के तहत मामला पंजीबद्ध किया गया।
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक वाय. अक्षय कुमार, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कौशलेन्द्र देव पटेल एवं अनुविभागीय अधिकारी अरुण नेताम के निर्देश पर थाना धनोरा की विशेष टीम गठित की गई।
मुख्य आरोपी मुकेश दुग्गा उर्फ नाग, उसके भाई सुरेश दुग्गा, एवं पिता चिंताराम दुग्गा को 16 जुलाई 2025 को गिरफ्तार किया गया। घटना में प्रयुक्त फावड़ा को भी गवाहों की उपस्थिति में जप्त किया गया है।
वहीं एक आरोपी नाबालिग होने के कारण उसे न्यायालय के आदेशानुसार निरुद्ध किया गया है। पीड़िता की मां को गंभीर चोट आने पर पहले धनोरा और फिर कोण्डागांव से रायपुर रेफर किया गया, जहां इलाज जारी है।
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी सुशील पटेल के नेतृत्व में सहायक उप निरीक्षक किशोर कुमार प्रजापति सहित पूरी टीम — सुखनंदन पिस्दा, नेमसिंह मरकाम, नेहरू सोम, महाराम चिरेन्द्र, शैलेश ठाकुर, हृदय बघेल, संतोष एक्का, मानकू नेताम, महिला प्र.आर. सुखबती सलाम, महेश्वरी शांडिल्य व सुमित्रा नाग की सराहनीय भूमिका रही।
सोत्रpropolicekgn
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन