Ghansyam Sharma / Sat, Jun 28, 2025 / Post views : 223
गम्हरी में हुआ भव्य आयोजन, बच्चों को वितरित किए गए गणवेश, पुस्तकें व साइकिलें
कोण्डागांव/ केशकाल । पत्रिका लुक
बड़ेराजपुर विकासखंड के ग्राम गम्हरी में शनिवार को ब्लॉक स्तरीय शाला प्रवेश उत्सव पारंपरिक उल्लास और सांस्कृतिक गरिमा के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में कांकेर सांसद भोजराज नाग और केशकाल विधायक नीलकंठ टेकाम मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। ग्रामीणों व छात्र-छात्राओं ने अतिथियों का पारंपरिक मांदरी नृत्य के साथ भव्य स्वागत किया।
कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्वलन से हुई। मंच से संबोधित करते हुए विधायक टेकाम ने बच्चों को शिक्षा के साथ नैतिक मूल्यों पर आधारित जीवन जीने की प्रेरणा दी। उन्होंने कहा कि "सिर्फ किताबी ज्ञान नहीं, बल्कि सही निर्णय लेने की क्षमता भी विकसित होनी चाहिए। 
विधायक ने गम्हरी हाईस्कूल में कृषि संकाय हेतु बोरवेल की व्यवस्था और कन्या छात्रावास की सीटें 100 तक बढ़ाने की घोषणा की। सांसद नाग ने भी बच्चों को शिक्षा के माध्यम से आत्मनिर्भर बनने का संदेश दिया और केंद्र की शैक्षिक योजनाओं की जानकारी साझा की।
कार्यक्रम के दौरान नवप्रवेशी छात्र-छात्राओं का फूलमालाओं, तिलक व मिष्ठान से स्वागत किया गया। उन्हें निःशुल्क गणवेश, पाठ्यपुस्तकें, स्कूल बैग एवं साइकिलें प्रदान की गईं।
विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत लोकनृत्य, गीत व नाटकों ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। कार्यक्रम में भाजपा जिला अध्यक्ष सेवक नेताम, जिला पंचायत उपाध्यक्ष हीरासिंह मरकाम, जनपद अध्यक्ष, सरपंचगण, शिक्षक-शिक्षिकाएं व भारी संख्या में पालक एवं ग्रामीण उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन