Ghansyam Sharma / Sat, Jun 7, 2025 / Post views : 189
कोण्डागांव । पत्रिका लुक
कोंडागांव जिले से होकर गुजरने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग NH-130D पर ग्रामीणों ने शुक्रवार को जोरदार चक्काजाम किया। ग्रामीणों का आरोप है कि सड़क निर्माण कार्य में लगी ठेका कंपनी नियमों की अनदेखी कर रही है और निर्माणाधीन सड़क पर नियमित रूप से पानी नहीं डाला जा रहा, जिससे सड़क पर भयंकर धूल उड़ रही है। इस धूल के कारण आसपास के ग्रामीणों का जीवन दूभर हो गया है — न केवल सांस की परेशानी हो रही है, बल्कि खाना-पीना तक दूभर हो गया है।
प्रदर्शन कर रहे ग्रामीणों ने बताया कि इस मार्ग पर प्रतिदिन 600 से अधिक ट्रक एवं टिप्पर लौह अयस्क के परिवहन व अन्य वाहनों यह से गुजरती है । भारी वाहनों के कारण निर्माणाधीन सड़क पर धूल उड़ना और भी बढ़ गया है। ग्रामीणों के अनुसार, ठेका कंपनी की लापरवाही के चलते न तो सड़क पर पानी का छिड़काव किया जा रहा है, न ही निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर ध्यान दिया जा रहा है।
गाड़ियों को रोका, लगी लंबी कतारें
प्रदर्शनकारियों ने माइंस से आने-जाने वाली गाड़ियों सहित अन्य वाहनों को रोका और राजमार्ग को जाम कर दिया, जिससे दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। चक्काजाम की सूचना मिलते ही तहसीलदार और थाना प्रभारी मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों को समझाइश दी। प्रशासन की अपील के बाद ग्रामीणों ने कुछ घंटों बाद जाम हटाया।
आंदोलनकारियों में सौंप ज्ञापन
आंदोलनकारियों ग्रामीणों ने अधिकारियों को एक लिखित आवेदन भी सौंपा, जिसमें उन्होंने मांग की कि। निर्माण स्थल पर नियमित रूप से पानी का छिड़काव किया जाए। ठेकेदार के खिलाफ कार्रवाई की जाए। ग्रामीणों के स्वास्थ्य की सुरक्षा सुनिश्चित की जाए। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि अगर जल्द ही स्थिति नहीं सुधरी तो वे आंदोलन को और तेज करेंगे।
अन्य ग्रामीणों का कहना
धूल की वजह से घर के अंदर तक कुछ भी साफ नहीं रहता। बच्चों को खांसी और बुजुर्गों को सांस लेने में दिक्कत हो रही है। हमने कई बार कंपनी से शिकायत की, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। रोज़ाना सैकड़ों ट्रक आते-जाते हैं, लेकिन सड़क पर एक बार भी पानी नहीं डाला जाता। अगर यही स्थिति रही तो हम आगे और उग्र आंदोलन करेंगे।
प्रशासन का आश्वासन
तहसीलदार ने मौके पर ग्रामीणों को आश्वासन दिया कि ठेकेदार को नियमों के पालन के साथ ही रोज सड़क पर पानी डालने लिए निर्देशित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन