Ghansyam Sharma / Mon, Aug 18, 2025 / Post views : 181
बीजापुर। पत्रिका (लुक अनिल जंगम)
जिले में नक्सलियों की कायराना हरकत एक बार फिर सामने आई है। भोपालपटनम क्षेत्र के नेशनल पार्क इलाके की उल्लूर घाटी में नक्सलियों ने आईईडी ब्लास्ट कर दिया। यह विस्फोट चिल्ला मरका गांव के पास हुआ।
जानकारी के अनुसार, धमाके में जिला रिज़र्व गार्ड (DRG) के तीन से चार जवान घायल हो गए हैं। उन्हें तत्काल मौके से सुरक्षित निकालकर उपचार के लिए भेजा गया। बताया गया कि जवान एंटी नक्सल ऑपरेशन के लिए इलाके में निकले हुए थे, तभी नक्सलियों ने उन्हें निशाना बनाया।
विस्फोट किस प्रकार का था—प्रेशर आईईडी या कमांड स्विच—इसकी अभी पुष्टि नहीं हो पाई है। घटना के बाद सुरक्षा बलों ने पूरे इलाके में सघन सर्चिंग अभियान शुरू कर दिया है।
फिलहाल घटना की आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन