Ghansyam Sharma / Sat, Oct 18, 2025 / Post views : 206
कोण्डागांव। पत्रिका लुक (शकील सिद्दीकी)
पूर्वी बस्तर डिवीजन अंतर्गत कृषि विभाग/आमदई एलओएस सदस्य के रूप में सक्रिय 01 लाख रुपये ईनामी नक्सली पिलसाय कश्यप पिता सुखराम कश्यप (उम्र 32 वर्ष, निवासी ग्राम कुदुर, जिला कोण्डागांव) ने शनिवार को पुलिस अधीक्षक वॉय अक्षय कुमार (भा.पु.से.) के समक्ष आत्मसमर्पण किया। पिलसाय कश्यप वर्ष 2010 से नक्सली संगठन में सक्रिय था और उस पर कई गंभीर अपराधों के मामले दर्ज थे।
निरंतर चल रहे नक्सल विरोधी अभियान, संगठन के अंदर बढ़ते मतभेद, शीर्ष नेताओं के आत्मसमर्पण तथा शासन की आत्मसमर्पण एवं पुनर्वास नीति-2025 व नियद नेल्ला नार योजना से प्रेरित होकर उसने समाज की मुख्यधारा में लौटने का निर्णय लिया। आत्मसमर्पित नक्सली को शासन की नीति के तहत 50 हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि तत्काल प्रदान की गई।
आत्मसमर्पण के दौरान एएसपी रूपेश कुमार डाण्डे, डीएसपी सतीश भार्गव एवं 188वीं बटालियन सीआरपीएफ के अधिकारी उपस्थित रहे। प्रशासन ने कहा कि शासन की विकासोन्मुखी योजनाओं और सामुदायिक पुलिसिंग के कारण नक्सलियों में आत्मसमर्पण की प्रवृत्ति बढ़ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन