Ghansyam Sharma / Fri, Aug 1, 2025 / Post views : 192
कलेक्टर ने मोटरसाइकिल चालकों को बाटें टेलमेट, नियमों का पालन करने की अपील...
कोण्डागांव। पत्रिका लुक
सड़क सुरक्षा को लेकर जिला प्रशासन ने शुक्रवार को अनोखी पहल की। फॉरेस्ट नाका मर्दापाल तिराहा के पास आयोजित कार्यक्रम में कलेक्टर श्रीमती नूपुर राशि पन्ना ने बिना हेलमेट चलाने वाले चालकों का चालान करने के बजाय उन्हें निःशुल्क हेलमेट देकर समझाइश दी।
कलेक्टर ने कहा कि हेलमेट और सीट बेल्ट जीवन रक्षा के लिए अत्यंत आवश्यक हैं। उन्होंने अपील की कि नागरिक नियमों का पालन कर अपनी और दूसरों की सुरक्षा सुनिश्चित करें।
कार्यक्रम में नियमों का पालन करने वाले चालकों को गुलाब का फूल भेंट कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर 50 हेलमेट वितरित किए गए और 12 सड़क सुरक्षा मित्रों को भी हेलमेट भेंट कर उनकी सेवाओं की सराहना की गई।
इस मौके पर जिला पंचायत सीईओ अभिनाश भोई, अपर कलेक्टर चित्रकांत चाली ठाकुर, जिला परिवहन अधिकारी अतुल असैया, यातायात प्रभारी मुकेश जोशी, लीड बैंक मैनेजर समेत अन्य अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन