Ghansyam Sharma / Wed, Aug 13, 2025 / Post views : 166
कोण्डागांव। पत्रिका लुक (सरला यादव)
जनपद पंचायत फरसगांव में प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्योग उन्नयन योजनातंर्गत एक दिवसीय जागरूकता कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में योजनान्तर्गत खाद्य पदार्थों के निर्माण एवं जिले में खाद्य पदार्थों के निर्माण उद्योग स्थापना हेतु कार्यशाला में उपस्थित ब्लॉक के स्व सहायता समूह एवं हितग्राहियों को मार्गदर्शन किया गया। उक्त कार्यशाला में महिला स्व सहायता समूह के सदस्य शामिल हुए। कार्यालय जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र कोण्डागांव से श्रीमती नम्रता एल्मा, सहायक प्रबंधक, रूपेन्द्र नेताम, मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जनपद पंचायत फरसगांव, श्रीमती मनीषा नेताम, जनपद सदस्य फरसगांव, कमलेश मरकाम, भारतीय स्टेट बैंक फरसगांव, श्रीमती विजया साहू, जनपद पंचायत बीपीएम एनआरएलएम फरसगांव हरिश मण्डावी सीएसी जनपद पंचायत फरसगांव, एंव फरसगांव क्लस्टर के समस्त पीआरपी की उपस्थिति में कार्यशाला का आयोजन सम्पन्न हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन