Ghansyam Sharma / Fri, Jan 30, 2026 / Post views : 200
कोण्डागांव। पत्रिका लुक( सरला यादव)
महात्मा गांधी जी की पुण्यतिथि पर छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस के निर्देशानुसार किसान एवं मजदूरों की समस्याओं को लेकर कोंडागांव ब्लॉक एवं शहर कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व में एक दिवसीय धरना एवं सांकेतिक चक्काजाम किया गया। चौटापी मैदान में आयोजित धरना प्रदर्शन में वक्ताओं ने किसान-मजदूर विरोधी नीतियों को लेकर भाजपा सरकार की आलोचना की।

धरने में किसानों ने धान खरीदी केंद्रों में हो रही परेशानियों को सामने रखा। बताया गया कि एग्रीटेक भौतिक सत्यापन जैसी नीतियों के कारण हजारों किसानों के टोकन नहीं कट पाए हैं, जिससे वे धान बेचने से वंचित हैं। साथ ही कई केंद्रों में मानक से अधिक प्रतिबोरा धान खरीदी का मुद्दा भी उठाया गया।
मनरेगा रोजगार गारंटी कानून को जारी रखने और धान खरीदी अवधि बढ़ाने की मांग को लेकर आदिवासी विश्राम गृह के सामने नेशनल हाईवे-30 पर चक्काजाम कर राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री के नाम एसडीएम को ज्ञापन सौंपा गया। प्रदर्शन में जिलाध्यक्ष रवि घोष, ब्लॉक अध्यक्ष संजय करन, शहर अध्यक्ष नरेन्द्र देवांगन, महिला शहर अध्यक्ष हेमा देवांगन सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन