Ghansyam Sharma / Tue, Sep 9, 2025 / Post views : 200
कोण्डागांव। पत्रिका लुक (शकील सिद्दीकी)
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर भाजपा राष्ट्रीय एवं प्रदेश नेतृत्व के निर्देशानुसार सेवा पखवाड़ा 17 सितंबर से 02 अक्टूबर तक आयोजित किया जाएगा। इस दौरान स्वच्छता अभियान, वृक्षारोपण, रक्तदान एवं स्वास्थ्य शिविर, प्रधानमंत्री मोदी पर डॉक्यूमेंट्री प्रदर्शन, प्रबुद्ध वर्ग संवाद, दिव्यांग और विशिष्ट व्यक्तियों का सम्मान, वोकल फॉर लोकल का प्रचार, पुस्तकों का वितरण, सांसद खेलकूद प्रतियोगिता, चित्रकला प्रतियोगिता, ‘नमो विकास मैराथन’ और प्रदर्शनी जैसे कार्यक्रम होंगे। इसके अलावा पंडित दीनदयाल जयंती, महात्मा गांधी जयंती और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जयंती के अवसर पर विशेष कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
इस संबंध में भाजपा जिला कार्यालय कोंडागांव में एकदिवसीय कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यक्रम की शुरुआत भारत माता, पंडित दीनदयाल उपाध्याय, श्यामा प्रसाद मुखर्जी और अटल बिहारी वाजपेयी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर की गई। मुख्य वक्ता और भाजपा प्रदेश प्रवक्ता शिवनारायण पांडे ने पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि और कार्यकर्ताओं को सेवा पखवाड़ा के तहत किए जाने वाले कार्यों के बारे में जानकारी दी और कार्यक्रमों को मंडल एवं बूथ स्तर पर सफलतापूर्वक आयोजित करने के निर्देश दिए।
जिला अध्यक्ष सेवक राम नेताम ने कहा कि यह कार्यक्रम जनता के बीच जाकर किया जाएगा। कार्यशाला में दीपेश अरोरा, मनोज जैन, प्रशांत पात्र, गोपाल दीक्षित, आकाश मेहता, नरपति पटेल, जसकेतु उसेंडी, जितेन्द्र सुराना, कुलवंत सिंह चहल, हितेन झा, धनजू मरकाम, संजू ग्वाल, अश्वनी पांडे, लक्ष्मी ध्रुव, सोनामणि पोयाम, संतोष पात्रे, परितोष सेन सहित सभी पार्षद, पदाधिकारी और सहयोगीजन उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन