Ghansyam Sharma / Sat, Jul 26, 2025 / Post views : 168
दुःखद समाचार
फरसगांव | पत्रिका लुक
फरसगांव थाना क्षेत्र अंतर्गत मस्सूकोकोडा गांव के पास नेशनल हाइवे-30 पर शनिवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक युवक की जान चली गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा उस वक्त हुआ जब एक तेज रफ्तार कार और बाइक की आमने-सामने टक्कर हो गई।
जानकारी अनुसार, बाइक पर तीन युवक सवार थे। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक का पैर कटकर अलग हो गया और तीसरे को भी गंभीर चोटें आईं। दुर्घटना के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई। बरसात के बीच करीब 30 मिनट तक घायल सड़क पर तड़पता रहा।
राहगीरों ने तुरंत इसकी सूचना 1033 टोल प्लाजा एम्बुलेंस को दी। एम्बुलेंस की टीम मौके पर पहुंची और तीनों घायलों को प्राथमिक उपचार के लिए फरसगांव सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया ,जहां पर डॉक्टर ने एक मौत की पुष्टि की वही तो दो घायलों का प्राथमिक इलाज के बाद जिला अस्पताल रेफर कर किया गया।
सूचना मिलते ही फरसगांव पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन