Ghansyam Sharma / Sat, Jul 19, 2025 / Post views : 260
कांकेर/कुलगांव । पत्रिका लुक
देर रात राष्ट्रीय राजमार्ग 30 पर कुलगांव के पास एक भीषण सड़क हादसे में चार लोगों की जलकर दर्दनाक मौत हो गई। मुरवेंड से कांकेर की ओर जा रही तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पुल से टकरा गई और टक्कर के बाद आग की चपेट में आ गई। कार में कुल छह युवक सवार थे।
टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार के दरवाजे जाम हो गए और चार लोग समय रहते बाहर नहीं निकल सके, जिससे वे अंदर ही जिंदा जल गए। घटना की जानकारी मिलते ही कांकेर यातायात पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
गंभीर रूप से झुलसे दो घायलों को उपचार के लिए कांकेर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी स्थिति नाजुक बताई जा रही है। हादसे की खबर से क्षेत्र में शोक की लहर है।
पुलिस ने मामला दर्ज कर दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन