Ghansyam Sharma / Sun, Sep 7, 2025 / Post views : 156
फरसगांव। पत्रिका लुक (नरेंद्र सेठिया)
नेशनल हाइवे 30 में ग्राम मस्सूकोकोड़ा बस स्टॉप के पास दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। तेज़ रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़ी ट्रक के पिछले हिस्से में जा घुसी। हादसे में बाइक सवार दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।
सूचना मिलते ही एम्बुलेंस की मदद से घायलों को प्राथमिक उपचार के लिए स्वास्थ्य केंद्र फरसगांव लाया गया, जहाँ से उन्हें बेहतर उपचार के लिए रेफर कर दिया गया। यह घटना फरसगांव थाना क्षेत्र अंतर्गत घटित हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन