Ghansyam Sharma / Wed, Aug 26, 2026 / Post views : 43
केशकाल। पत्रिका लुक ( नरेंद्र सेठिया)
शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पारोंड, विकासखंड बड़ेराजपुर में बुधवार को राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) इकाई के तत्वावधान में ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों एवं ग्रामीणों में पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाना और पौधों के संरक्षण के लिए प्रेरित करना रहा।
कार्यक्रम कार्यक्रम समन्वयक डॉ. सजीवन कुमार, जिला संगठन प्रोफेसर शशिभूषण कनौजे एवं प्राचार्य के.के. नाग के निर्देशानुसार तथा एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी अमरसिंह पुरामें के नेतृत्व में आयोजित हुआ। इस दौरान पारोंड के प्रमुख स्थल पर विभिन्न प्रजातियों के पौधे रोपे गए। एनएसएस स्वयंसेवकों एवं विद्यालय परिवार के सदस्यों ने पौधों की देखभाल और उनके संरक्षण का संकल्प लिया।
कार्यक्रम अधिकारी अमरसिंह पुरामें, वन विभाग के बृजलाल नेताम एवं सामाजिक कार्यकर्ता लक्ष्मण मरकाम ने वृक्षों के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि पर्यावरण संतुलन बनाए रखने, स्वच्छ वायु, जल संरक्षण और जैव विविधता के लिए पौधरोपण आवश्यक है। उन्होंने लोगों से अधिक से अधिक पौधे लगाने के साथ उनकी नियमित देखभाल करने की अपील की।
कार्यक्रम के दौरान स्वयंसेवकों ने पर्यावरण संरक्षण को लेकर लोगों को जागरूक किया। आयोजन में सामाजिक कार्यकर्ता लक्ष्मण मरकाम, वन विभाग से बृजलाल नेताम, अनिल मरकाम, एनएसएस दल नायिका डिम्पल नाग सहित विद्यालय के स्वयंसेवक एवं शिक्षक-शिक्षिकाओं की सक्रिय सहभागिता रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन