Ghansyam Sharma / Tue, Sep 16, 2025 / Post views : 178
केशकाल। पत्रिका लुक (नरेंद्र सेठिया)
हमूल बूढ़ा संयुक्त लिंगों गोटूल, बहीगांव में 16 सितम्बर मंगलवार को विधायक नीलकंठ टेकाम के मार्गदर्शन में वृक्षारोपण कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में ग्रामवासियों ने सामूहिक रूप से पौधे रोपे और उन्हें सुरक्षित रखने का संकल्प लिया। इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि लगाए गए पौधे केवल हरियाली ही नहीं बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए जीवन और आशा का प्रतीक होंगे। पौधों की देखभाल करना प्रत्येक व्यक्ति की जिम्मेदारी है, ताकि आने वाले वर्षों में यह पहल पर्यावरण संरक्षण की मिसाल बन सके। गांव के बुजुर्गों ने पारंपरिक गोटूल परिसर में आयोजित इस कार्यक्रम को प्रकृति और संस्कृति का संगम बताते हुए युवाओं से पर्यावरण बचाने की अपील की। वहीं उपस्थित महिलाओं ने कहा कि वृक्ष ही असली धरोहर हैं, जो आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ हवा, छांव और जीवन देंगे। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीण, जनप्रतिनिधि और सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी ने पौधों की रक्षा करने और हरियाली को बढ़ावा देने का संकल्प लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन