Ghansyam Sharma / Fri, Aug 15, 2025 / Post views : 174
कोण्डागांव। पत्रिका लुक
छत्तीसगढ़ के कोण्डागांव जिले के थाना केशकाल अंतर्गत ग्राम नालाझार के जंगल में 14 अगस्त रात पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई।
पुलिस के मुताबिक, नक्सलियों की मौजूदगी की सूचना पर पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में बस्तर फाइटर्स और डीआरजी की संयुक्त टीम नक्सल विरोधी अभियान पर रवाना हुई थी।
रात करीब 10:30 बजे, घने जंगल में पहले से घात लगाए 10-12 नक्सलियों ने पुलिस पार्टी को निशाना बनाते हुए हथियार लूटने और जान से मारने की नीयत से अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस ने भी आत्मरक्षार्थ जवाबी फायरिंग की। मुठभेड़ के दौरान भारी दबाव देख नक्सली पेड़ों और झाड़ियों का सहारा लेकर जंगल में भाग निकले।
सर्चिंग अभियान में मौके से दो भरमार बंदूकें, नक्सली वर्दी, साहित्य और दवाइयाँ बरामद की गईं। वहीं, घटनास्थल से कुछ दूरी पर एक ग्रामीण घायल अवस्था में मिला, जिसे तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों के अनुसार, उसकी हालत स्थिर है। घटना की पुष्टि नक्सल प्रभारी DSP सतीश भार्गव ने की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन