Ghansyam Sharma / Wed, Oct 15, 2025 / Post views : 189
रायपुर। पत्रिका लुक (भावेश जैन)
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के छत्तीसगढ़ प्रवास की तैयारियां शुरू हो गई हैं। 1 नवंबर को वे नया रायपुर अटल नगर में राज्योत्सव स्थल पर छत्तीसगढ़ रजत महोत्सव का शुभारंभ करेंगे। इसके साथ ही प्रधानमंत्री शहीद वीर नारायण सिंह संग्रहालय, नए विधानसभा भवन, ब्रह्मकुमारी विश्वविद्यालय के “शांति शिखर” ट्रेनिंग सेंटर का उद्घाटन करेंगे और सत्य सांई हॉस्पिटल में बच्चों से मुलाकात करेंगे।
अपर मुख्य सचिव मनोज पिंगुआ ने राज्योत्सव स्थल में तैयारियों की समीक्षा करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री 31 अक्टूबर की रात रायपुर पहुंचेंगे और अगले दिन कार्यक्रमों में शामिल होंगे। उन्होंने ट्रैफिक, पार्किंग, पेयजल, शौचालय, बिजली और संचार व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश दिए। नया रायपुर के चौक-चौराहों के सौंदर्यीकरण और राज्योत्सव स्थल को सेक्टरों में विभाजित कर कर्मचारियों की ड्यूटी लगाने को कहा गया।
राज्योत्सव स्थल पर मुख्य मंच के सामने तीन विशाल डोम बनाए जा रहे हैं, जिनमें 60 एलईडी स्क्रीन लगाई जाएंगी। लोगों के बैठने और प्रवेश के लिए उचित व्यवस्था की जा रही है। विभागीय और डिजिटल प्रदर्शनी के साथ प्रधानमंत्री आवास का मॉडल भी प्रदर्शित होगा। मेला स्थल के दोनों ओर 20-20 हजार वाहनों के पार्किंग की व्यवस्था होगी। स्वास्थ्य विभाग द्वारा 20 बेड का अस्थायी अस्पताल, आईसीयू, 25 एम्बुलेंस और फायर ब्रिगेड की व्यवस्था की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन