Ghansyam Sharma / Tue, Aug 12, 2025 / Post views : 165
तिरंगा रैली से केशकाल में जाम, 2000 से अधिक सफाई कर्मियों ने पूर्णकालिक नियुक्ति व वेतनमान की उठाई मांग
केशकाल। पत्रिका लुक
अंशकालीन स्कूल सफाई कर्मचारियों ने अपनी मांगों को लेकर
मंगलवार को राष्ट्रीय राजमार्ग30 पर तिरंगा रैली निकाली। विशाल रैली के कारण घंटो यातायात बाधित रहा।
प्रदेशभर से पहुंचे स्कूल सफाई कर्मचारियों ने पूर्णकालिक ,कलेक्टर दर पर वेतन देने, युक्तियुक्तकरण के तहत सेवाएं यथावत रखने और स्थायी नियुक्ति की मांग को लेकर यह प्रदर्शन किया।
सुबह से ही रावणभाटा मैदान में जुटे सफाई कर्मियों ने हाथों में तिरंगा लेकर हर्रा पड़ाव स्थित विधायक निवास तक रैली निकाली। इस दौरान उन्होंने छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री के नाम का ज्ञापन विधायक को सौंपने का प्रयास किया। रैली में शामिल कर्मचारियों ने भाजपा सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और अपनी मांगों के समर्थन में आवाज बुलंद की।
बस्तर संभाग से लहुचे लगभग 2000 से अधिक सफाई कर्मियों की मौजूदगी से नगर का माहौल पूरी तरह आंदोलित रहा। रैली के गुजरने से मुख्य मार्ग पर यातायात बाधित हो गया, जिससे वाहन चालकों और राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ा। प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों पर जल्द सुनवाई नहीं हुई, तो आंदोलन को और उग्र रूप आंदोलन करने को बाध्य होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन