Ghansyam Sharma / Mon, Aug 11, 2025 / Post views : 181
कोण्डागांव । पत्रिका लुक
प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली बिल योजना के तहत नागरिकों को जागरूक करने एवं पंजीयन हेतु आज विकास नगर कोंडागांव के सामुदायिक भवन में विशेष जनजागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में कलेक्टर श्रीमती नूपुर राशि पन्ना एवं नगर पालिका अध्यक्ष नरपति पटेल मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में कलेक्टर श्रीमती पन्ना ने उपभोक्ताओं को योजना की विस्तृत जानकारी देते हुए योजना के लाभ, पात्रता एवं भविष्य में इसके सकारात्मक प्रभावों पर विस्तार से चर्चा
किया। उन्होंने जिले वासियों से इस योजना का अधिक से अधिक लाभ लेने और ऊर्जा आत्मनिर्भरता की दिशा में कदम बढ़ाने को कहा। इस दौरान उपभोक्ताओं और पीएम सूर्य घर के 5 वेंडरों में छत्तीसगढ़ इनोवेशन, संतेज सोलर, सुधतीक एनर्जी, आदित्य पावर और जीडीए सोलर पावर ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और मौके पर ही 153 लोगों ने पंजीयन कराया। इस अवसर पर विद्युत विभाग के अधिकारी-कर्मचारी एवं उपभोक्ता उपस्थित रहे।
सोत्र prokgn
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन