Ghansyam Sharma / Wed, Aug 6, 2025 / Post views : 170
कोण्डागांव। पत्रिका लुक (मो.शकील सिद्दीकी)
बुधवार की शाम अचानक हुई झमाझम बारिश से नगर सहित आसपास के ग्रामीण अंचलों में लोगों ने राहत की सांस ली। बीते कई दिनों से बढ़ती उमस और भीषण गर्मी से परेशान लोग जैसे ही तेज बारिश में भीगते देखे गए, उनके चेहरे खिल उठे। बारिश से जहां मौसम सुहाना हो गया, वहीं खेतों में पानी भरने से किसानों के चेहरों पर भी रौनक लौट आई।
खरीफ सीजन की फसलों को लेकर चिंतित किसान अब उम्मीद से भरे हुए हैं। धान की रोपाई कर चुके किसानों ने बताया कि समय पर हुई बारिश से फसल को पर्याप्त नमी मिलेगी और उत्पादन बेहतर होने की संभावना है। वहीं जिन किसानों ने अभी बोवनी नहीं की थी, वे भी खेतों में उतरने की तैयारी कर रहे हैं
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन