Ghansyam Sharma / Sun, Aug 24, 2025 / Post views : 177

कोण्डागांव। पत्रिका लुक
बस स्टैंड परिषद के भीतर धार्मिक आयोजन होने से यात्रियों और यात्रीगण सहित बस संचालकों की परेशानी बढ़ गई है। रायपुर से जगदलपुर ओर जगदलपुर से रायपुर सहित आस पास सहित ओडिसा राज्य तक जाने वाली बसे कोण्डागांव बस स्टैंड में अति व जाती है । लेकिंग बस स्टैंड में धार्मिक आयोजन होने से बसें निर्धारित स्थान पर खड़े होने के बजाय एन-33 मार्ग पर ही खड़े होने को मजबूर हैं। इसी जगह यात्रियों को चढ़ाने-उतारने का कार्य किया जा रहा है, जिससे सड़क पर अव्यवस्था और जाम की स्थिति बन रही है।
यात्रियों का कहना है कि बस स्टैंड के भीतर मंच बनने के कारण 24 अगस्त सुबह से ही बसों को अंदर नहीं जाने दिया जा रहा उन्हें असुविधा झेलनी पड़ रही है। वहीं नाम नही उजागर करने की शर्त पर बस संचालकों ने बताया कि अव्यवस्थित पार्किंग और यातायात बाधित होने से समय पर गंतव्य तक पहुँचना मुश्किल हो रहा है। जिससे यात्री भी
काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है, NH30 पर ही बसे खड़ी कर यात्रियों को उतारना व चढ़ाना पढ़ रहा है इस दौरान कड़ी को दुर्घटना हो जाती है तो हमे ही गलत ठहराया जाएगा। क्योकि कोई भी सुरक्षा व्यवस्था नही की गई हैं।
स्थानीय लोगों ने बताया कि हर वर्ष धार्मिक आयोजनों के दौरान बस स्टैंड को ही कार्यक्रम स्थल बना दिया जाता है। इससे आमजन, यात्री और परिवहन व्यवस्था सबसे ज्यादा प्रभावित होती है। इसके बावजूद प्रशासन अनुमति देकर लापरवाही बरत रहा है।
आम नागरिकों का कहना है जिला प्रशासन को स्पष्ट रूप से यह तय करना चाहिए कि भविष्य में बस स्टैंड जैसे सार्वजनिक परिवहन स्थलों पर ऐसे आयोजनों की अनुमति न दी जाए। धार्मिक आयोजन का विरोध नहीं है, लेकिन इसके लिए निर्धारित मैदान या खुले स्थल ही उपयुक्त स्थान हैं। तभी यात्रियों और आम नागरिकों को राहत मिल सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन