Ghansyam Sharma / Tue, Aug 26, 2025 / Post views : 188
कोण्डागांव। पत्रिका लुक
NH-30 में फरसगांव थाना क्षेत्र अंतर्गत पाटला ढाबा के समीप चित्रकूट विधायक विनायक गोयल और पूर्व विधायक बैदू कश्यप का काफिला सड़क हादसे का शिकार हो गया।
जानकारी के अनुसार, रायपुर से जगदलपुर की ओर जा रहे काफिले की तीन कारें तेज बारिश से हुए जलजमाव के बीच तेज रफ्तार में आपस में टकरा गईं। दुर्घटना में विधायक विनायक गोयल एवं पूर्व विधायक बैदू कश्यप पूरी तरह स्वस्थ हैं।
इस हादसे में कार में सवार कार्यकर्ता दयाराम सेठिया को मामूली चोटें आईं। विधायक ने स्वयं उन्हें फरसगांव अस्पताल पहुंचाया और डॉक्टरों को उचित उपचार करने के निर्देश दिए।
स्थानीय पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। फिलहाल सभी लोग सुरक्षित हैं ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन