Ghansyam Sharma / Sat, Feb 11, 2023 / Post views : 165
रायपुर, पत्रिका लुक
सड़कों पर भटकने वाले मानसिक रोगियों को समाज की मुख्यधारा से जोड़ने की मुहिम मे जुटी शांति फाउंडेशन समाज सेवी संस्था कोडागांव की टीम राज्य के अन्य जिलों में कार्य करने के साथ साथ अब रायपुर महानगर में मानसिक रोगियों को तलाशने लगी है,
रायपुर नगर के अंदर जिन मानसिक रोगियों को उपचार की आवश्यकता है ,ऐसे मानसिक बीमार लोगों को संस्था के लोगों के द्वारा पहचान किया जा रहा ताकि जो लोग वर्षों से सड़कों पर भटकने को मजबूर है उन्हें समाज की मुख्यधारा से जोड़कर समाज में उनको हक दिलाया जा सके।
मानसिक रोगियों से मुक्त करने की मुहिम में जुटे शांति फाउंडेशन के अध्यक्ष यतींद्र सलाम ने बताया रायपुर पंडरी की सड़क पर दर्द से चलने फिरने में असमर्थ एक व्यक्ति की जानकारी जैसे ही शांति फाउंडेशन संस्था को मिली, संस्था के सदस्यों ने रेस्क्यू कर उसे 112 की मदद से मेकाहारा हॉस्पिटल पहुंचाया और उपचार कराया, पिछले कई दिनों से स्नान नहीं करने के कारण पूरी तरह गंदा व बीमार हो चुका था, लोग उनके पास जाना नहीं चाहते थे, उसे रेस्क्यू कर संस्था के सदस्यों ने स्नान करा बाल कटवाए और उपचार के अभाव में पैर में घाव काफी बढ़ चुका था उसका उपचार कराया और संस्था के सदस्य घर की जानकारी जुटाने में लगे , इसी बीच संस्था को जानकारी मिल तेलीबांधा के पास अवध टेलर के घर के पीछे वह व्यक्ति किसी समय किराये के मकान में रहता था , पर आज उनके घर की कोई भी जानकारी नहीं है और यह दर दर ठोकर खाने पर मजबूर है , सिंधी समाज से होने की जानकारी उनके मोहल्ले से मिली, घर की जानकारी ना मिलने से स्थाई ठिकाने के अभाव में शांति फाउंडेशन के द्वारा उन्हें सुरक्षित रखने का निर्णय लिया गया ,इस दौरान रायपुर से संस्था में जुड़ें सुरजीत सिंह, जगेस्वर साहु, चन्द्रकांत दुबे आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन