Ghansyam Sharma / Tue, Aug 5, 2025 / Post views : 186
कोंडागांव। पत्रिका लुक
श्रावण मास के अंतिम सोमवार पर जिलेभर के शिव मंदिरों में आस्था और भक्ति का अनूठा नजारा देखने को मिला। अलसुबह से ही कांवड़िए नदियों से जल लेकर भगवान भोलेनाथ के जलाभिषेक के लिए मंदिरों में पहुंचने लगे। हर-हर महादेव के जयघोष, ढोल-नगाड़ों और भजनों की गूंज से पूरा वातावरण शिवमय हो गया।
कोण्डागांव नगर में रहा विशेष आकर्षण भगवान शिव की पालकी यात्रा रही, जिसे नारंगी नदी से आरंभ कर कोपाबेड़ा स्थित शिव मंदिर तक बड़े धूमधाम से निकाला गया। मार्ग में श्रद्धालुओं और सामाजिक संगठनों ने पुष्पवर्षा कर स्वागत किया। कोपबेड़ा शिव मंदिर पुजारी दिनेश महाजन ने बताया कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी हर्षोल्लास के साथ सावन के अंतिम दिन नारंगी नदी से जलाभिषेक कर कोपाबेड़ा किया प्रस्थान करती हुई पालकी निकाली गई।
मंदिर परिसर में दिनभर धार्मिक अनुष्ठान, रुद्राभिषेक और भजन-कीर्तन का आयोजन हुआ। श्रद्धालुओं ने व्रत-उपवास रखकर भोलेनाथ की पूजा-अर्चना की।
आयोजन को सफल बनाने के लिए प्रशासन ने सुरक्षा के विशेष इंतजाम किए थे। इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष नरपति पटेल सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में श्रद्धालु शोभा यात्रा शामिल थे।
देखें वीडियो--
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन