Ghansyam Sharma / Mon, Jul 14, 2025 / Post views : 174
कलेक्टर जनदर्शन में ग्रामीणों की शिकायत पर हुई त्वरित कार्रवाई
कोण्डागांव। पत्रिका लुक।
विकासखण्ड केशकाल अंतर्गत ग्राम हरवेल के गुंडरापारा के ग्रामीणों को लंबे समय से पीने और उपयोग के लिए पानी की समस्या का सामना करना पड़ रहा था। ग्राम में स्थापित सोलर ड्यूल पंप संयंत्र विगत दो माह से खराब पड़ा था, जिससे जल आपूर्ति बाधित हो गई थी। इस समस्या को लेकर ग्रामीणों ने हाल ही में जिला कलेक्टर श्रीमती नूपुर राशि पन्ना से जनदर्शन में मुलाकात कर शिकायत दर्ज कराई थी।
शिकायत को गंभीरता से लेते हुए कलेक्टर ने क्रेडा विभाग के अधिकारियों को तत्काल संयंत्र की मरम्मत कर जल आपूर्ति बहाल करने के निर्देश दिए। कलेक्टर के निर्देश पर क्रेडा विभाग ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तकनीकी टीम को भेजा, जिन्होंने सोलर ड्यूल पंप का निरीक्षण कर आवश्यक सुधार कार्य किया और पंप को पुनः चालू कर दिया।
पंप के शुरू होते ही जल जीवन मिशन के अंतर्गत गुंडरापारा में पेयजल आपूर्ति बहाल हो गई है। ग्रामीणों ने राहत की सांस ली और प्रशासन की त्वरित कार्रवाई की सराहना की। स्थानीय लोगों का कहना है कि अब उन्हें पानी भरने के लिए दूर नहीं जाना पड़ेगा और गांव में नियमित जल उपलब्धता से दैनिक जीवन में काफी सहूलियत हुई है।
यह कार्रवाई दर्शाती है कि शासन-प्रशासन ग्रामीण समस्याओं के प्रति सजग है और जनदर्शन जैसे मंचों के माध्यम से आमजन की समस्याओं का समाधान संभव हो पा रहा है।
सोत्रprokgn
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन