Ghansyam Sharma / Tue, Sep 16, 2025 / Post views : 176
फरसगांव। पत्रिका लुक ( नरेंद्र सेठिया)
छत्तीसगढ़ रजत महोत्सव वर्ष 2025-26 के अंतर्गत श्रमिकों के हित में फरसगांव में सोमवार, 15 सितम्बर को एक विशेष शिविर आयोजित किया गया। जनपद पंचायत कार्यालय सभागृह में श्रम विभाग द्वारा आयोजित इस शिविर में बड़ी संख्या में श्रमिक पहुंचे। श्रमवीर स्वास्थ्य परीक्षण एवं श्रमिक पंजीयन शिविर का मुख्य उद्देश्य श्रमिकों को स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना और उन्हें शासन की विभिन्न योजनाओं से जोड़कर सामाजिक सुरक्षा प्रदान करना रहा।
शिविर में मोबाइल मेडिकल यूनिट की टीम ने मौके पर ही 130 श्रमिकों का स्वास्थ्य परीक्षण किया। वहीं 240 श्रमिकों का पंजीकरण कर उन्हें श्रमिक कार्ड प्रदान किया गया। इस दौरान विभागीय अधिकारियों ने उपस्थित श्रमिकों को योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी और बताया कि श्रमिकों के लिए पंजीयन, स्वास्थ्य जांच, सामाजिक सुरक्षा और आर्थिक सहयोग जैसी योजनाएं सरकार की प्राथमिकताओं में शामिल हैं।अधिकारियों ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में राज्य सरकार श्रमिकों के सशक्तिकरण और उनके परिवारों के सुरक्षित भविष्य की दिशा में लगातार ठोस पहल कर रही है। कार्यक्रम में नगर पंचायत फरसगांव के अध्यक्ष श्री प्रशांत पात्र, जनपद पंचायत फरसगांव के अध्यक्ष श्री मानकू नेताम, श्री झाड़ी राम सलाम सहित जनप्रतिनिधि एवं विभागीय अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन